दुर्ग

लोग दादा-दादी के महत्व को नहीं समझ पा रहे
30-Sep-2024 2:20 PM
लोग दादा-दादी के महत्व को नहीं समझ पा रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 30 सितंबर।
प्रिज्म इंस्टीट्यूशन द्वारा पुलगांव चौक स्थित वृद्धा आश्रम में सामाजिक कार्य करने हेतु महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजना के मार्गदर्शन में प्राध्यापकगण तथा विद्यार्थी सामाजिक कार्य करने हेतु सम्मिलित हुए। 

वृद्धाश्रम के मैनेजर दीपक ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रिज्म इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन  रूपेश कुमार गुप्ता तथा डायरेक्टर ख्याति साहू के द्वारा फूट-पैकेट और दैनिक आवश्यक सामग्री का पाउच भी  वितरण किया गया। 

प्राचार्या डॉ अंजना ने वृद्धजनों के सम्मान में उनके स्वस्थ तथा मंगल जीवन की कामना की साथ ही उनसे मिलकर वह बहुत उत्साहित तथा भावुक भी हुई। बढ़ती हुई वृद्धाश्रम की जनसंख्या पर चिंतित होते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज के लिए उचित नहीं है दादा-दादी, नाना-नानी के अभाव में आज वर्तमान के युवा पीढ़ी में संस्कार नहीं देखने को मिल रहा है, जिनका यह एक प्रमुख कारण है कि उनका प्यार, ज्ञान और समर्थन उनके पोते-पोतियों के भावनात्मक, बौद्धिक और सामाजिक विकास में योगदान देने से वंचित रह रहा है।

जैसे-जैसे समय बदल रहा है, लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं।  और लोग दादा-दादी के महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं। जिस पर विचार करना आवश्यक हो गया है। आश्रम में विद्यार्थियों के द्वारा प्रोग्राम भी कराया गया जिसमें पासिंग बाल का आनंद लेते हुए सभी सम्माननीय वृद्धजनों ने अपना पसंदीदा गीत गाएं तथा अपने जीवन से जुड़ी हुई खट्टी-मीठी अनुभव को साझा किया। आज के इस सामाजिक कार्य में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रध्यापक रेखा नामदेव,मीनादेवी ,सुषमा साहू, भाग्यपटेल तथा ज्योति मिश्रा उपस्थित रही। बी.एड तथा ग्रेजुएशन के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे साथ ही हमारे भूतपूर्व छात्र हिमांशु कोसरे ,पार्वती साहू तथा रश्मि मंदारिया भी उपस्थित रही। महकाखुर्द आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता तथा इंदू टीम की लीडर श्रुति वर्मा , रमा वर्मा, चमेली देवी,सविता देवी का कभी महत्वपूर्ण योगदान रहा। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन लीना वैष्णव के द्वारा संपन्न हुआ उन्होंने वृद्धजनों के  लिए उत्साहवर्धन कविता प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


अन्य पोस्ट