दुर्ग

विधायक ललित ने सुनी समस्याएं, समाधान का आश्वासन
29-Sep-2024 5:46 PM
विधायक ललित ने सुनी समस्याएं, समाधान का आश्वासन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 सितंबर।
राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विधायक ललित चंद्राकर अपने निवास में प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से लोगों की समस्याएं सुन कर  निराकरण कर रहे हैं। प्रतिदिन क्षेत्र की जनता अपनी समस्या को लेकर आते हैं। उनकी समस्याओं के आधार पर विधायक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देषित कर निराकरण किया जाता है। जनता दरबार में विभिन्न ग्रामों, वार्डों के लोगों ने  सीवरेज, पेयजल,   प्रधान मंत्री, आवास, नाली व बिजली लाइन के तारों के संबंध में स्कूल में टीचर, राजस्व प्रकरण, बाटा हिस्सा नामांतरण, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, बरसात में गांवों में कीचड़ समस्याएं रखते हुए उनका समाधान करने की मांग की। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। विधायक ने कहा कि प्रतिदिन क्षेत्र की जनता से शिष्टचार भेंटकर उनकी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को निर्देशित त्वरित निराकारण किया जाता हैं जनता की समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। विजय देशमुख, आर डी साहू, बीके वर्मा, ए.के. नाथ, पी आर साहू, बी.ए. राजपाल, लक्ष्मी देवांगन, नीता वर्मा, अजय सिंह परधी, चंद्रकला मानसरोवर, मनीष कुमार साहू, ईश्वर वर्मा, राधेश्याम साहू, गिरजा साहू, पूर्णिमा साहू, सोना साहू, रामजनम यादव, सागर राम साहू, लोचन साहू, आशिक कुमार, अनिल साहू, हितेश वर्मा, ज्ञानचंद साहू, रीता सिंह, भुनेश्वरी देवांगन, किरण वर्मा, कंचन देवांगन, सुमन बंजारे, होरीलाल साहू, नरेश यादव, मनोज सिन्हा, किशोर पटेल, मोहनलाल साहू, हेमेंद्र साहू, मीना देशमुख, खिलेंद्र देशमुख, सुमन साहू, छबिलाल साहू, कुलेश्वर कुमार, दुखीराम देशमुख, दिनेश्वरी, ममता देवांगन अपनी समस्या रखे।

 


अन्य पोस्ट