दुर्ग
शिवनाथ में बहे दो युवक, एक का शव बरामद
24-Sep-2024 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 सितंबर। मोहननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उरला में शिवनाथ नदी में बने एनिकट में एक्टिवा सहित दो लोगों के बह जाने की खबर सामने आई है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी से एक युवक का शव बरामद कर लिया है। मृतक की सियाराम (48) पिता इंद्रजीत ग्राम भेड़सर निवासी के रुप में पहचान की गई है,जबकि नदी में बहे दूसरे युवक की तलाश जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक शिवनाथ नदी के एनीकेट में एक्टिवा सहित दो युवकों के बहने की पुलिस कंट्रोल रुम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली थी। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने नदी में डुबे युवकों की तलाश की। जिसमें से सियाराम का शव बरामद कर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे