दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग। जिला कलेक्टर दुर्ग ने डीईओ अरविंद मिश्रा ने आत्मानंद स्कूल खमरिया (जुनवानी) के प्राचार्या वंदना गुप्ता की नियुक्त और उनसे जुड़े मामलों की जांच कर प्रतिवेदन मांगा है । पिछले कुछ दिनों से अखबारों में प्रकाशित खबरों को लेकर प्राचार्या का मातहत शिक्षकों और जिन पालकों पर संदेह हैं उनके बच्चों को प्रताडि़त करने की शिकायतें मिल रहीं हैं।
पूर्व की जांच में यह साबित हो चुका था कि 10वर्षों तक निलंबित रहीं वंदना गुप्ता को नियम विरूद्ध प्राचार्य पदोन्नत किया गया है । इस बीच बताया गया है कि प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक में प्राचार्या,अपने ही शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत, आरेप लगवाए गए । एसएमडीसी के सदस्य भी इनके अपने है।शासन के नियम विरुद्ध शाला संचालन समय प्रथम पाली प्रात: 7:00 से 2:00 और द्वितीय पाली 11.30 से शाम 6.00 तक रखा गया है।
शासन के नियम के अनुसार प्रभारी प्राचार्य को प्रति दिवस शाला में दो से तीन कक्षाओं का अध्यापन कार्य करना अनिवार्य है। स्कूल में शिक्षकों के कमी के बाद भी आज तक प्राचार्या ने कोई पीरिएड नहीं लिया गया।शिक्षकों के अध्यापन समय सारणी गलत बनाई गई है। जिसकी सूक्ष्म जाँच जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा नहीं किया गया ।
पालकों की यह भी शिकायत है कि सिकूल में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता व मीनु अनुसार नहीं बनता।क्योंकि प्राचार्य को नहीं रहती क्योंकि इनका कार्यालय आने का समय 11.00 बजे का है। तब तक भोजन बन चुका होता है। जबकि प्राचार्य के चखने के बाद ही बच्चों को परोसने के स्थाई निर्देश हैं। परीक्षाओं के समय बजट का आभाव बताकर विद्यार्थी को स्वयं घर से उत्तर पुस्तिका लेकर आने के लिए बाध्य किया जाता है।
बच्चे अपने पालकों को बताते हैं कि प्राचार्या, यूनिट टेस्ट, तिमाही परीक्षा का कोई महत्व न होने की बात कहते हुए भ्रमित करती रहीं है। अपनी जिम्मेदारी से बचने
प्रभारी प्राचार्य शासकीय पत्र व्यवहार, सूचना पंजी संधारण स्वयं न कर मिडिल स्कूल शिक्षक एवं हिंदी व्याख्याता से निजी सहायक (क्क्र) से कराती है। इनको प्राचार्य का प्रबल समर्थन प्राप्त होने के कारण अपना विषय का अध्यापन कार्य अन्य विषय के शिक्षको से कराते है जिस के कारण छात्र छात्राएं परेशान हो रहे है। वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि 10 वर्ष तक निलंबित सीआर के साथ प्राचार्या, वरिष्ठ शिक्षकों का वार्षिक मूल्यांकन (एसीआर ) कैसे सकतीं है?