दुर्ग
कारोबारी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
24-Sep-2024 3:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 सितंबर। मोहननगर थाना अंतर्गत दुर्ग के बर्तन व्यवसायी की रविवार की रात सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई, लेकिन मृतक के परिजन घटना को दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बता रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तमेरपारा दुर्ग निवासी बर्तन व्यवसायी लोकेश ताम्रकार (59) रविवार की रात करीब 9.30 बजे सिकोला भाठा से होते हुए वापस घर लौट रहा था। तब दुर्घटना का शिकार हो गया था। लेकिन मृतक के परिजन घटना को दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बता रहे है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि सिकोलाभाठा में नशे में धुत आसामाजिक तत्वों ने जानबूझकर लोकेश ताम्रकार की वाहन को ठोकर मारी गई, जिससे गंभीर चोटें आने से लोकेश ताम्रकार की मौत हुई है। परिजनों ने घटनाक्रम की मोहननगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की गुहार लगाई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे