दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 सितंबर। चार पहिया वाहन में भैसों को भर कर परिवहन कर रहे प्रकरण के फरार सह आरोपी सिवानी गिरी गोस्वामी को सोमवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि 10 सितंबर को ग्राम फुंडा में रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम फुंडा में पेट्रोल पंप के आगे 200 मीटर मुख्य मार्ग पर बने फार्म हाउस में भैंसा भैंसी को जमा करके रखा गया है एवं कटनी कत्ल खाना ले जाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फार्म हाउस में दबिश दी। वहां पर चार पहिया वाहन जिसे त्रिपाल से चारों ओर से ढका हुआ रखा गया था। ट्रक के अंदर दो भैंस, 18 भैंसी भर कर रखी गई थी।
मौके पर पकड़े गये चालक ने बताया कि वाहन के अंदर मवेशी उसके द्वारा भरकर रख गए हैं और वह कटनी कत्ल खाना लेकर जा रहा है। वहीं फुंडा फार्म हाउस के अंदर 3 भैंस 20 भैंसी को रखा हुआ है। मौके पर पुलिस ने मिनी ट्रक, 5 भैंसा एवं 38 भैंसी को जब्त किया था। पुलिस ने आरोपी चालक इस्तगार अहमद उर्फ भूरा निवासी केवल थाना तहसील जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था।