दुर्ग

राज्यपाल -सीएम ने श्याम पाण्डेय को दी श्रद्धांजलि
22-Sep-2024 3:23 PM
राज्यपाल -सीएम ने श्याम पाण्डेय को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 सितंबर।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  पूर्व राज्यसभा सांसद  सरोज पाण्डेय के पिता स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम मैत्री नगर भिलाई दशहरा मैदान रिसाली में शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर स्व. श्याम पाण्डेय जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंकराम वर्मा, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेण्डी, प्रदेश अध्यक्ष विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक  गजेन्द्र यादव, विधायक ग्रामीण ललित चंद्राकर, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह,  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सच्चिदानंद उपासने, धर्मलाल कौशिक, भूपेंद्र सवन्नी, अंजय शुक्ला, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, कांतिलाल जैन, मनोज मिश्रा, अनूप गटागट, कांतिलाल बोथरा, विनोद ताम्रकार, ज्ञानचंद जैन, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पगुछ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


अन्य पोस्ट