दुर्ग

दुर्ग,22 सितंबर। राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में चुने जाने के उपरांत ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रायपुर मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। उन्होंने स्वागत अभिनंदन किया। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने बाद कुशल कार्यकाल हेतु मार्गदर्शन व आशीर्वाद मांगा।
कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर नए दायित्व की दी बधाई
ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत विधायक निवास पर बधाई देने के लिए लोगों का ताता लगा रहा। परिजनों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं समाज के विभिन्न वर्गों के पदाधिकारियों , दुर्ग ग्रामीण विधासभा क्षेत्र के उतई मंडल, रिसाली, मंडल अंजोरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित की और हौसला बढ़ाया।