दुर्ग

कान्यकुब्ज वैश्य समाज के मिलन समारोह में प्रदेश भर से जुटे लोग
18-Sep-2024 4:01 PM
कान्यकुब्ज वैश्य समाज के मिलन समारोह में प्रदेश भर से जुटे लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 सितंबर। कान्यकुब्ज वैश्य समाज द्वारा पंचवटी भवन नदी रोड में सामाजिक मिलन एवं परिचय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जो दुर्ग जिला के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कोंडागांव एवं धमतरी एवं अन्य जिला से लगभग 3 हजार की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित हुए। सर्वप्रथम गणेश भगवान एवं सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।

अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन में 2025 में अखिल भारतीय विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन 3 दिन दुर्ग में आयोजित करने की घोषणा की। सचिव शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने समाज का प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। थाली सजाओ प्रतियोगिता में श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समाज की बेटी आकर्षि कश्यप इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी जो कांस्य पदक विजेता को उनके पिता डॉ. संजीव कश्यप को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज के गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि अरूण वोरा द्वारा सभी पदाधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संरक्षक नल कुमार गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव शैलेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सह सचिव नीरज गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, फूलचंद गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष अभिलाष गुप्ता, प्रचार प्रमुख सुधीर गुप्ता, योगेश गुप्ता, सह प्रचार प्रमुख राजकरण गुप्ता, संगठन प्रमुख शत्रुहन गुप्ता, सहसंगठन प्रमुख बालमुकुंद गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, प्रमुख सलाहकार राम खिलावन गुप्ता, रूमेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, महिला अध्यक्ष संतोषी गुप्ता, महिला संरक्षक मीना गुप्ता, उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, राधा गुप्ता, सचिव सुधा गुप्ता, कोषाध्यक्ष काजल गुप्ता, सह सचिव सुमन गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष मंजू गुप्ता, प्रचार प्रमुख राधा गुप्ता, उषा गुप्ता, सह प्रचार प्रमुख मीरा गुप्ता, ममता गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव शैलेंद्र कुमार गुप्ता व आभार समाज के अध्यक्ष ने व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट