दुर्ग

बाढ़ का विधायक, महापौर व आयुक्त ने लिया जायजा
12-Sep-2024 3:52 PM
बाढ़ का विधायक, महापौर व आयुक्त ने लिया जायजा

दुर्ग, 12 सितंबर। जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण शिवनाथ नदी तट पर बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर शहर विधायक गजेंद्र यादव लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में बने हुए है। उन्होंने स्वयं देर शाम तक शिवनाथ नदी तट किनारे वार्डों में जलस्तर का फीडबैक लेकर निगम प्रसाशन की टीम को व्यवस्था बनाने निर्देश दिए हैं। आज सुबह 7 बजे से विधायक श्री यादव मोटरसाईकिल से शिवनाथ नदी, पुलगांव, बैजनाथ पारा, खंडेलवाल कॉलोनी पहुंचे और नदी में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए तैयारी करने निर्देश दिए।

विधायक गजेंद्र यादव प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क बनाये हुए है। शिवनाथ पुल पर अचानक जल स्तर बढऩे की सूचना मिलते ही विधायक श्री यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के साथ शिवनाथ नदी पुल पहुंचकर निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण ड्यूटी में लगे निगम अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अलर्ट रहने निर्देश दिये। शिवनाथ नदी एवं नाले के समीप डूबान क्षेत्र में निवासरत लोगों को मुनादी कराकर सूचना दी गई। विधायक श्री यादव मोटरसाईकिल से नदी किनारे डूबान वाले क्षेत्र का जायजा लिए। जिला प्रशासन के अधिकारियो को बाढग़्रस्त क्षेत्र के रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने, ठहरने और खाने पीने की उचित व्यवस्था करने निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष के तैनात कर्मियों को 24 घण्टे अलर्ट रहने कहा।


अन्य पोस्ट