दुर्ग
बोरसी में मिला स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज
08-Sep-2024 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू के नए मामले आ रहे हैं। शनिवार को बोरसी दुर्ग में स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज मिला है। इलाज के लिए सेक्टर 9 भिलाई में भर्ती कराया गया है। अब तक दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के टोटल 27 मामले सामने आए हैं। इनमें से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के 10 एक्टिव केस हैं। इन मरीजों का इलाज रायपुर तथा भिलाई के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। एम्स रायपुर में स्वाइन फ्लू के 6 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा एमएमआई रायपुर, चंदूलाल मेडिकल कॉलेज कचांदूर, बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई तथा सेक्टर 9 में स्वाइन फ्लू के एक-एक मरीज भर्ती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे