दुर्ग

समाज के पदाधिकरियों ने की बाबा रामदेव की आरती
08-Sep-2024 4:44 PM
समाज के पदाधिकरियों ने की बाबा रामदेव की आरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,8 सितंबर ।
श्री बाबा रामदेव मंदिर समिति गंजपारा द्वारा द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर 4 से 15 सितंबर तक प्रतिदिन अलग अलग समाज के पदाधिकारियों द्वारा श्री बाबा रामदेव मंदिर में उपस्थित होकर बाबा की महाआरती की जा रही है। आज की आरती में श्री कच्छ गुर्जर गुजराती समाज श्री साई मंदिर समिति कसारडीह श्री खंडेलवाल समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित होकर से बाबा रामदेव की आरती किए।

स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर दुर्ग जिले में पहली बार आयोजित बाबा रामदेव की कथा में वृंदावन से आये प्रसिद्ध कथावाचक श्याम देव शास्त्री जी ने बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव एवं विविध लीलाओं का वर्णन किया, आज से कथा में कलकत्ता के मशहूर कलाकारों द्वारा प्रतिदिन अलग अलग रूपों में एवं बाबा रामदेव जी की सभी लीलाओं को सुंदर एवं आकर्षित रूप से झांकी दिखाई जावेगी। मंदिर में स्वर्ण जयंती महोत्सव पर आज विशेष रूप से धुलिया महाराष्ट्र से आये पंडित राजीव कृष्ण महाराज उपस्थित हुए, जिनका सम्मान समित्ति द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर किया गया। माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष अशोक राठी एवं मन्दिर समिति के अध्यक्ष मुकेश राठी द्वारा पंडित राजीव कृष्ण महाराज को प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंट किया गया।


अन्य पोस्ट