दुर्ग

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
07-Sep-2024 9:11 PM
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 सितंबर।  बालोद-दुर्ग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची अंडा पुलिस ने शव को मर्चुरी भिजवाया और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।  जानकारी के मुताबिक दुर्ग से बालोद मार्ग पर अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटल चौक अंडा में 6 सितंबर की सुबह 8 बजे रोड के किनारे पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

अंडा थाना प्रभारी डॉ. भानु प्रताप साव ने बताया कि मृतक सूर्यकांत सूर्यवंशी पिता महेश सूर्यवंशी 40 वर्ष अपने घर से सुबह पैदल ही घूमने के लिए निकला हुआ था। रोड पर किसी बड़ी वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सूर्यकांत को जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इससे सूर्यकांत को गंभीर चोटे आई थी और उसका भेजा बाहर निकल गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक के दादा का 6 सितंबर को ही दशगात्र कार्यक्रम था। उनके दशगात्र कार्यक्रम के दौरान ही सूर्यकांत की अर्थी निकली। पुलिस मर्ग कायम का अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट