दुर्ग
टक्कर से कार हुई क्षतिग्रस्त
07-Sep-2024 9:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 सितंबर। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में विभागाध्यक्ष फोरेंसिक के पद पर कार्यरत प्रार्थिया की कार को बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि ऋषभ ग्रीन सिटी पुलगांव निवासी निशा पटेल कॉलेज से 5 सितंबर को लगभग 4.30 बजे अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसकी कार स्विफ्ट डिजायर सीजी 08 ए जेड 9722 को आदर्श ट्रेवल्स कंपनी की बस क्रमांक सीजी 07 ई 0615 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साइड से कार को टक्कर मार दी। इससे कार बांई ओर तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे