दुर्ग
वाहन से टकराकर महिला घायल
07-Sep-2024 9:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 सितंबर। कवर्धा जाने के लिए निकली अधेड़ महिला महतारी वाहन से टकराकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 52 आजाद चौक बोरसी निवासी 55 वर्षीय महिला राजकुमारी लहरी तीजा मनाने अपने मायके कवर्धा जा रही थी। उसका बेटा बाइक पर बैठा कर उसे बस स्टैंड दुर्ग छोडऩे जा रहा था। शुक्रवार की सुबह मेनोनाइट चर्च बस स्टैंड के पास महतारी एक्सप्रेस वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। इस घटना में महिला के पैर, हाथ आदि में चोटे आई। इसके बाद महतारी एक्सप्रेस का चालक गाड़ी छोडक़र फरार हो गया। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया जहां उसका इलाज जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे