दुर्ग

शिक्षक दिवस पर शाला प्रबंधन समिति ने किया शिक्षकों का सम्मान
07-Sep-2024 8:30 PM
शिक्षक दिवस पर शाला प्रबंधन समिति ने किया शिक्षकों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 7 सितंबर। डॉ. सर्वपल्लवी राधाकृष्णन की जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस के दिन स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी, में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामाधार शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव, समिति के सदस्य रामकुमार सोनी एवं अमरजीत सिंग गिल इस समारोह में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य लता रघुकुमार एवं समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया । शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से संम्पन्न यह कार्यकम काफी भव्य, आकर्षक एंव रोचक रहा।

इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामाधार शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को कठिन परिश्रम कर, आगे बढऩे एंव अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा अपने गुरुजनों का सच्चे दिल से सम्मान करना चाहिए यही आप सबके भविष्य के निर्माता हैं जो जीवनपर्यंत बच्चों के लिए प्रेरणाश्रोत रहते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव ने भी इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए जीवन में निरन्तर आगे बढऩे हेतु शिक्षकों से प्रेरणा लेकर उनके दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु आव्हान किया। यह कार्यक्रम बच्चों द्वारा आत्मप्रेरित होकर स्वयं द्वारा आयोजित किया गया जो काफी आकर्षक एवं प्रभावशाली था। संस्था के छात्रसंघ ने गुरुजनों से प्रेरणा लेकर एवं उनके मार्गदर्शन में चलने हेतु सभी बच्चों ने संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य विजया श्रीवास्तव द्वारा समस्त गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों का आभार प्रदर्शन किया गया, यह कार्यक्रम स्वाभाविक रूप से प्रेरणास्पद, अनुकरणीय एवं सराहनीय रहा।


अन्य पोस्ट