दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 सितंबर। तेज गर्मी से पानी सुखने की वजह से खेतों में दरारेंपडऩे लगी है ऐसी स्थिति में पानी के अभाव में फसल खराब हो जाने फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना से किसान चिंतित है पानी के अभाव में खेतों में खरपतवार भी तेजी बढ़ रहे है। वहीं जिन किसानो के खेतों में ट्यूब वेल है वे भी बार बार बिजली बंद होने से परेशान है।
ग्राम बोड़ेगांव निवासी कृषक रवि प्रकाश ताम्रकार एवं संजय ने बताया कि उनके असिंचित खेत का पानी पूरी तरह सूख गया है और अब खेतों में दरारें पड़ गई है। गांव के अनेक किसानों के खेतो की यही स्थिति है उन्होंने कहा कि ग्राम बोड़ेगांव, रवेली, अरसनारा, ननकठ्ठी आदि में खेदामारा नहर से पानी आता है, जहां सिंचित भूमि में भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने इन ग्रामों की सिंचित भूमि में खेदामारा केनाल से पानी उपलब्ध कराने मांग की है। उनका कहना है कि खण्डवर्षा कारण पानी की कमी है। खेतों में पानी नहीं होने के कारण खरपतवार बहुत ज्यादा हो गया है। इसकी बार-बार निंदाई कराना पड़ रहा। मटासी जमीन सुखकर कठोर हो जाने की वजह से धान के पौधों की वृद्धि रुक गई है।
उनका कहना है कि अटल ज्योति लाइन में दिन में कई बार बिजली बंद हो रहे हैं। वहीं शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक नियमित कटौती की बजाय पूरी रात बिजली बंद कर देते इसकी वजह से किसान खेत में ट्यूबवेल होते हुए भी फसलों में पानी नहीं कर पा रहे है। उन्होंने बताया कि मामले में जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। जिले में अब तक मात्र 548 मिमी वर्षा हुई है, जो जिले में आज की तिथि में सामान्य औसत वर्षा 691 मिमी से काफी कम है। कृषक जीवन लाल वर्मा का कहना है कि बोरी धमधा क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से सूखे की स्थिति बन रही है। अगर आगामी एक सत्ताह तक यही स्थिति रही खेतों में जो फसल खड़ी वह पानी के अभाव में चौपट हो जाएंगे।