दुर्ग

पानी टैंकर की टक्कर से बालिका की मौत
06-Sep-2024 6:37 PM
पानी टैंकर की टक्कर से बालिका की मौत

दुर्ग, 6 सितंबर। मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीज मनाने बोरसी से कोलिहापुरी जा रहे परिवार को पानी टैंकर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल में सवार परिवार दूर जा गिरा। वहीं मोटरसाइकिल में बैठी 7 वर्षीय बच्ची को गंभीर चोंटे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पदमनाभपुर पुलिस ने फरार हुए चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है, वहीं टैंकर को लाकर थाने में खड़ा किया है।थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे आजाद चौक बोरसी निवासी अंजू साहू 23 वर्ष पति लक्ष्मण साहू अपने 9 वर्षीय बेटा विवेक साहू एवं 7 वर्षीय बेटी दुर्गेश्वरी साहू को लेकर अपने भाई कोलिहापुरी निवासी केवल कुमार साहू 24 वर्ष निवासी कोलिहापुरी की मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने मायके कोलिहापुरी तीजा मनाने जा रही थी।

 पोटिया चौक के पास पुलगांव की ओर जाते समय अचानक पानी टैंकर क्रमांक सीजी 07 सीए 3752 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मासूम दुर्गेश्वरी साहू टैंकर की चपेट में आ गई और उसे गंभीर चोटे आई। वही परिवार के अन्य लोगों को मामूली चोटे आई। घटना घटते ही मौके पर लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पद्मनाभपुर पुलिस पहुंची। बच्ची को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक गाड़ी को छोडक़र वहां से फरार हो गया। टैंकर पर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन लिखा हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट