दुर्ग

6 माह से वेतन नहीं, हड़ताल की चेतावनी
05-Sep-2024 5:02 PM
6 माह से वेतन नहीं, हड़ताल की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 5 सितंबर।
समितियों के कर्मचारियों का 6 माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने 10 सितंबर तक वेतन नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।

समितियों के कर्मचारियों ने बताया कि  कर्मचारी विगत कई वर्षों से अपनी जिम्मेदारियों से कार्य कर रहे हैं। अवकाश के दिनों में भी कम्प्युटराईजेशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा, राज्य/केन्द्र ब्याज अनुदान व खाद बीज ऋण वितरण करते रहे, किन्तु समिति कन्हारपुरी, राजपुर, घोठा व घोटवानी के कर्मचारियों को पिछले 5-6 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसको देखते हुए अधिकारियों को मौखिक सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कर्मचारियों ने बताया कि बिना वेतन के इस महंगाई में ब्याज में कर्ज लेकर घर चलाना पड़ रहा है तथा आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। समिति के कई आधारभूत खर्च जैसे: इंटरनेट रिचार्ज, प्रिटंर रिफलिंग के पिछले कई माह के बिल का भुगतान हमें नहीं हुआ है। अब तो समिति कार्यालय आने के लिए पेट्रोल के लिए पैसे भी नहीं है। 

कर्मचारियों ने कहा कि इस विषय में अपना संज्ञान लेवे एवं बैंक सुपरविजन भुगतान के लिए समिति में राशि न होने पर समिति को ऋण देकर सुपरविजन भुगतान कर दिया जाता है उसी प्रकार कर्मचारीयों के वेतन के लिए भी व्यवस्था कर रुके हुए वेतन को 10 सितंबर तक भुगतान करने की बात कही है अन्यथा सभी कर्मचारीयों को मजबूरन हडताल जैसे कदम उठाने पड़ेंगे, जिससे धान पंजीयन, नगद खाद वितरण व केन्द्रीय पैक्स कम्प्युटराईजेशन का कार्य प्रभावित होगा, जिसकी समस्त जवाबदारी समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक की होगी।


अन्य पोस्ट