दुर्ग

पत्रकार पर असमाजिक तत्वों ने किया हमला
05-Sep-2024 3:51 PM
पत्रकार पर असमाजिक तत्वों ने किया हमला

उतई, 5 सितंबर। सेलूद से जामगांव आर जाने के मार्ग  बजरंग चौक के फोटो स्टूडियो एवं अपने अखबार के आफिस में कार्य कर रहे पत्रकार और साहू समाज के तहसील मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी पर दो हमलावर घुस कर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया, जिससे हिरवानी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें समीप के ही निजी अस्पताल तुरंत इलाज कराया जा रहा है। 
उतई पुलिस  को जानकारी मिलते ही जांच में जुट गई है आसपास के सीसी कैमरे खंगाले जा रहे है जल्द ही  हमलावरों का पता चल जाएगा ,पत्रकार संघ के सभी साथी सेलुद पहुंच गए है। 

 


अन्य पोस्ट