दुर्ग

अरविन्दर सिंह खुराना सम्मानित
03-Sep-2024 3:37 PM
अरविन्दर सिंह खुराना सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 सितंबर। जिला उद्योग संघ बिलासपुर में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में एमएसएमई उद्योग संघ दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष के.के. झा के नेतृत्व में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश केडिया बिलासपुर अध्यक्ष अनिल सलूजा बिलासपुर ने की। एमएसएमई उद्योग संघ के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट के नाते अरविन्दर सिंह खुराना को छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देय साय ने सम्मानित किया।

इस दौरान एमएसएमई के व्यास प्रसाद शुक्ला, विजय अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक बेलतरा सुशान्त शुक्ला, विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड भूपेन्द्र सवन्नी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट