दुर्ग

यदुवंशियों ने खुमरी पहनाकर सीएम का किया सम्मान
02-Sep-2024 3:36 PM
यदुवंशियों ने खुमरी पहनाकर सीएम का किया सम्मान

 सीएम विष्णुदेव से मिले यादव समाज का प्रतिनिधि मंडल 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 सितंबर। यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे और यादवी संस्कृति के अनुरूप खुमरी पहनाकर एवं फुलेता लाठी भेंटकर उनका सम्मान किए। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के नेतृत्व में सीएम हाउस पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने गोवंश संरक्षण एवं समाज से संबंधित कई विषयों पर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न मांगे रखकर करीब घंटेभर चर्चा की।

विगत दिनों यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नहीं पहुंच पाये थे, उनके बुलावे पर विधायक गजेंद्र यादव के नेतृत्व समाज के प्रमुखों ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री साय का यादवी संस्कृति के अनुरूप सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान उन्होंने गोवंश संरक्षण के लिए उचित व्यवस्था तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर काफी देर तक चर्चा की। यादव समाज प्रमुखों ने विधायक गजेंद्र की उपस्थित में गौअभ्यारण्य, गौठान एवं यादव समाज के लोगों के विकास से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा। साथ ही सामाजिक भवन निर्माण सहित विभिन्न मांग को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुनकर उनके द्वारा रखे गए मुद्दों पर विचार कर निर्णय लेने आश्वस्त किए।

इस दौरान दुर्ग जिला कोसरिया यादव समाज अध्यक्ष बोधन यादव, दुर्ग जिला ठेठवार समाज के पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीतम यादव, गिरधर यादव, हरीश, गोविंद, लखन यादव, मुकेश यादव, संजय यादव, अशोक यादव, आशीष यादव, ऋषि यादव, महेश यादव, बोधन यादव, प्रीतम यादव, दादू अहीर, राधे लाल यादव, कलीराम यादव, उमेश यादव, अर्चना यादव, गुड्डू यादव कमलेश यादव सहित समाज के प्रमुख मौजूद थे।


अन्य पोस्ट