दुर्ग

स्वर्ण जयंती महोत्सव पर सकल समाज की बैठक
02-Sep-2024 3:25 PM
 स्वर्ण जयंती महोत्सव पर सकल समाज की बैठक

दुर्ग, 2 सितंबर। बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग के स्वर्ण जयंती महोत्सव एवं बाबा रामदेव के जन्मोत्सव के अवसर पर होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी के लिए सकल समाज के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में माहेश्वरी समाज, जैन समाज, अग्रवाल समाज, गुप्ता समाज, राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, सोनी समाज, देवांगन समाज, सिंधी समाज, गुजराती समाज, साहू समाज एवं अन्य समाज के आमजन उपस्थित थे। समाज के लोगों ने 14 सितंबर को आयोजित भव्य शोभायात्रा में अलग अलग स्थानों में स्वागत करने की बात कही एवं सुझाव दिए।

बैठक में चतुर्भुज राठी, विजय अग्रवाल, कमल नारायण रूंगटा, गौतम जैन, नरसिंग भूतड़ा, कैलाश रूंगटा, अशोक राठी सहित सभी समाज के विशिष्टजन उपस्थित थे। इस दौरान सकल समाज महिला मंडल की बैठक भी हुई। महिलाओं ने स्वर्ण जयंती महोत्सव पर पहले दिन निकलने वाली कलश यात्रा की तैयारी के िलए अलग-अलग जवाबदारी ली।

4 से 15 सितंबर तक होने वाली सभी धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने कहा। बैठक में नीतू गांधी, रश्मि चांडक, अनिता अग्रवाल, पायल जैन, नीलू पंडा, वंदना शर्मा, प्रीति राजगढिय़ा, किरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट