दुर्ग

हवन से पर्यावरण शुद्ध होता है -भरत महाराज
02-Sep-2024 3:08 PM
हवन से पर्यावरण शुद्ध होता है -भरत महाराज

दुर्ग, 2 सितंबर। परमेश्वरी भवन मोहलई रोड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन चित्रकूट से पधारे भरत जी महाराज ने सनातन धर्म की पद्धतियों का वर्णन करते हुए अग्निहोत्र पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मनुष्य को प्रतिदिन हवन करना चाहिए, या अग्निहोत्र करना चाहिए, इसका वैज्ञानिक पक्ष बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे हमारा संपूर्ण पर्यावरण शुद्ध होता है।

हमारे धर्म में बताई गई हर पूजा की विधि संपूर्ण रूप से वैज्ञानिक है चाहे बरगद या पीपल की पूजा हो या सालिग्राम या शिवलिंग का पूजन।

श्रीकृष्ण के समाजवाद का वर्णन करते हुए कहा कि समाजवाद हमारे महापुरुषों ने स्थापित किया न कि राजनीतिक पार्टियों ने। श्री राम ने समाज के दबे कुचले और आदिवासियों की सहायता लेकर रावण जैसा साम्राज्यवादी और आतंकी  का वध किया, श्री कृष्ण ने भी समाज के लिए काम किया और दलित वर्ग को साथ लेकर धर्म का पालन किया।

भगवान कृष्ण के विवाह का आध्यात्मिक चित्रण करते हुए उन्होंने 16108 रानियों का विवेचन किया। सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य के बचपन के रिश्ते हमेशा कायम रहते हैं क्योंकि उस समय बालकों का मन शुद्ध ध होता है कृष्ण जैसे द्वारिकाधीश ने जब सुना कि मेरे बचपन का मित्र सुदामा आया है तो वह राज द्वार की ओर दौड़ पड़े और सुदामा जैसे दीन हीन को अपनी छाती से लगा लिया और अपने मित्र का कर्तव्य निभा कर सुदामा को धन संपत्ति से संपूर्ण करदिया।

इस कथा का आध्यात्मिक पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि सुदामा अर्थात जीव कृष्ण अर्थात भगवान की शरण में आता हैं तो वे हर प्रकार से परिपूर्ण होजाता है। अंत में श्रीमद्भागवत का उपसंहार करते हुए भरत जी महाराज ने 9 योगेश्वर और दत्तात्रेय जी के 24 गुरुओं का वर्णन किया और कहा कि किसी के अच्छे गुड़ों को ग्रहण करना ही उन्हें गुरु बनाना है।

परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित तक्षक के डसने के पहले वह जीवन मुक्त हो गये और उनको सद्गति प्राप्त हो गयी ।कथा के अयोजक देशमुख परिवार ने भागवत महापुराण की आरती एवं प्रसाद वितरण किया और आये हुए सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट