दुर्ग
दुर्ग, 1 सितंबर। गोंडवाना महिला मित्र समिति सिविल लाइन के महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम बूढ़ादेव भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिशक्ति बूढ़ादेव बूढ़ी माई व गोंडवाना के वीरांगना के पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ। तीज के उत्सव पर पीएल नेताम, डॉ. यशेश्वरी ध्रुव ने तीज के बारे में विस्तार से बताया। एस.आर. नेताम ने गोंडवाना देव शक्तियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न खेल का आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर फैसिंग तलवार बाजी नेशनल अवार्ड शहीद विक्रम कौशल अवार्ड से सम्मानित हिमांशु नेताम का सम्मान शाल श्रीफल से हरिभगत महाप्रबंधक व गोंडवाना समिति द्वारा किया गया। इसी कड़ी में डॉ. यशेश्वरी धुव्र की ओर से सभी महिलाओं को साड़ी भेंट किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती दुर्गा, अनीता, शांति, प्रभा नेताम, कौशल धुव्र, गोमति, पार्वती, सीता राम ठाकुर, श्रीमती भीषम नागेश सहित समाज की महिलाए शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राजेवरी नेताम ने किया। उक्त जानकारी सीता राम ठाकुर ने दिया।