दुर्ग

निषाद समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
01-Sep-2024 3:54 PM
निषाद समाज चलाएगा जागरूकता अभियान

दुर्ग, 1 सितंबर। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज दुर्ग जिला युवा प्रकोष्ठ द्वारा समाजिक संदेश/ जन जागरूकता अभियान दुर्ग जिला के अंतर्गत समस्त परिक्षेत्र स्तर में की जाएगी। वहीं जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विरेन्द्र निषाद ने बताया कि दुर्ग जिला के अंतर्गत सभी परिक्षेत्र में जाकर समाज के युवा, महिला, बुजुर्ग को सामाजिक शिक्षा नशा मुक्त, सामाजिक नियमावली, सामाजिक युवा महिला प्रकोष्ठ को संगठन करना तथा राजनीति भागीदारी एवं समाज संगठन को मजबूत करने में जिला युवा प्रकोष्ठ द्वारा समाज के सभी 13 परिक्षेत्र में प्रत्येक रविवार को समाजिक संदेश के तहत जागरूकता अभियान समस्त परिक्षेत्र में चलाई जाएगी। जिसमें प्रथम कार्यक्रम नगपुरा परिक्षेत्र से 1 सितंबर से की जाएगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान तहसील परिक्षेत्र पचगैह प्रभारी अध्यक्ष व ग्राम प्रमुख और समस्त जिला के पदाधिकारीगण शामिल होंगे। यह जानकारी जिला निषाद समाज मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट