दुर्ग
राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को प्रशिक्षण
01-Sep-2024 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 सितंबर। भारत सरकार कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य में तीन जिलों क्रमश: धमतरी, महासमुंद एवं कबीरधाम को खरीफ 2024 हेतु डिजीटल फसल सर्वेक्षण के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में चयनित किया गया है। उक्त जिलों के प्रत्येक ग्रामों तथा शेष जिले अंतर्गत कलेक्टर द्वारा चयनित तहसीलों में खरीफ 2024 में लगाये गए फसलों का डिजीटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा। यह कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए पोर्टल एवं एप्प पर संलग्न पत्र अनुसार दिए गए निर्देशों के अधीन किया जाना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे