दुर्ग
दुर्ग, 31 अगस्त। सेठ रतनचंद सुराना कला वाणिज्य महाविद्यालय में 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खेल दिवस के दिन विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सुराना महाविद्यालय, सुराना विधि महाविद्यालय, बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, नेशनल स्कूल के शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके पश्चात् दुर्ग जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी द्वारा झंडा दिखा कर खेल सद्भावना रैली की शुरुआत की गयी। जिसमें सभी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके पश्चात् खो खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल खेलो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग जिला शिक्षण समिति के सचिव दिलीप इंगले, प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. अजय लांजेवार, लेफ्टिनेंट निलेश तिवारी एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।