दुर्ग

17 दुकानों पर छापा मारकर जब्त की प्रतिबंधित प्लास्टिक, लगाया जुर्माना
31-Aug-2024 3:24 PM
17 दुकानों पर छापा मारकर जब्त की प्रतिबंधित प्लास्टिक,  लगाया जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 अगस्त। निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में प्लास्टिक बैन का सख्ती से पालन शुरू हो गया है। नगर निगम की छापा मारी टीम द्वारा ग्राहक बनकर दुकानदारों के पास पहुंचती है और छापा मार कार्रवाई करती है।a

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग एवं बाजार विभाग, नगर निगम की टीम ने इंदिरा मार्केट एवं हटरी बाजार में 15 दुकान एवं 2 होटल में पर छापामार कार्रवाई करते हुए 20 हजार 7 सौ रुपये जुर्माना वसूला। 35 किलो पॉलीथिन जब्त किया गया।

निगम दुर्ग में सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया है।

टीम गठित होते ही स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,अतिक्रमण एवं राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने इंदिरा मार्केट पहुँचकर अभियान तेज कर दिया है। टीम द्वारा प्रत्येक बाजार क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान अग्रवाल मिष्ठान भंडार, शंकर होटल, गोपाल स्वीट जांच करने पहुंचे अधिकारी, जांच के दौरान गंदगी मिलने पर अग्रवाल मिष्ठान, शंकर होटल एवं गोपाल स्वीट इन तीनों दुकानों से 4500 रुपये का जुर्माना लगते हुए दुकान में गंदगी न फैलाने की सख्त चेतावनी दी गई।


अन्य पोस्ट