दुर्ग

महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर फेडरेशन ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन
30-Aug-2024 4:31 PM
महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर फेडरेशन ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 अगस्त। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला-दुर्ग द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को देय तिथि से मंहगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन स्वीकृत करने के मुद्दों पर फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा गजेन्द्र यादव-विधायक दुर्ग शहर एवं ललित चन्द्राकर- विधायक दुर्ग ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से दुर्ग संभाग प्रभारी-राजेश चटर्जी, जिला संयोजक-विजय लहरे, महासचिव एवं प्रवक्ता अनुरूप साहू, राकेश साहू प्रांतिय महामंत्री छ. ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, लक्ष्मण यादव-कार्यालय सचिव एवं महेन्द्र चन्द्राकर-महामंत्री छ.ग. कर्मचारी संघ उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट