दुर्ग

बैंक में ग्राहक सेवा समिति की बैठक
30-Aug-2024 4:05 PM
बैंक में ग्राहक सेवा समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 अगस्त। गुरुवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित में ग्राहक सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अवधेष मिश्रा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएॅ, टीकाराम साहू सीनियर सिटीजन, सरिता साहू अमानतदार, सदस्य रमाकांत द्विवेदी जनप्रतिनिधि श्रीकांत चन्द्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, हृदेष शर्मा विपणन अधिकारी, राजेन्द्र रामटेके एवं एएस खान शाखा प्रबंधक उपस्थित रहें।

बैठक में बैंक द्वारा ग्राहकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की गई, जिसके अंतर्गत ग्राहकों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, वृद्ध अथवा विकलांग ग्राहकों के लिए व्हील चेयर, रेम्प सुविधा, पुरुष एवं महिला ग्राहकों के लिए पृथक-पृथक शोौचालय सुविधा, ग्राहकों की सुविधा हेतु नोट जमा एवं पासबुक प्रिंटर की सुविधा, शाखा कार्यालय में साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्था का सुझाव दिया गया। साथ ही, शाखा कार्यालय में आवष्यकतानुसार ए.सी./कूलर एवं पार्किंग की सुविधा एवं ग्राहकों से सुचारु संव्यवहार अंतर्गत इन्वर्टर/जनरेटर लगाए जाने की व्यवस्था का भी सुझाव दिया गया। शाखाओं में ग्राहकों के लिए सुझाव पेटी लगाये जाने व ग्राहकों से सुझाव आमंत्रित किये जाने हेतु विषयों पर चर्चा किया गया।


अन्य पोस्ट