दुर्ग

आवारा घुमंतू पशु सडक़ से हटाए जा रहे
29-Aug-2024 3:05 PM
आवारा घुमंतू पशु सडक़  से हटाए जा रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विभाग से प्राप्त निर्देश एवं जिला प्रशासन दुर्ग से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुरूप नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा नियमित रूप से आवारा घुमंतू पशुओं को सडक़ से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में निगम कमिश्नर डीएस राजपूत द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों -कर्मचारियों को दायित्व प्रदान किये गये है। जिसके पश्चात निगम की टीम द्वारा दोनों ही पाली में सुबह और शाम सडक़ पर विचरण करने वाले जानवरों को हटाने की कवायद की जा रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग सहित निगम क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण पहुंच मार्ग में आवारा पशुओं के झुंड लगाकर बैठने से हर समय किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार जानवरों द्वारा सडक़ पर दौडऩे के कारण भी दोपहिया और चार पहिया वाहनों का रोड पर दुर्घटना ग्रस्त होना देखा गया है।

इन सभी परिस्थितियों को उत्पन्न न होने देने की मंशा के साथ निगम सफाई-स्वास्थ्य विभाग द्वारा घुमंतू पशुओं को सडक़ से हटाया जा रहा है। इसके आलाव जिन पशुपालकों द्वारा अपने जानवर खुले छोडे जाना पाया गया। उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट