दुर्ग
नर्सिंग होम के सामने खड़ी बाइक चोरी
28-Aug-2024 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 अगस्त। शंकर नगर स्थित गुलाटी नर्सिंग होम के मैनेजर की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि चंडी मंदिर के पीछे वार्ड 33 शिवपारा निवासी प्राजल जटवानी शंकर नगर दुर्ग स्थित गुलाटी नर्सिंग होम में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
26 अगस्त की सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल बजाज अवेंजर क्रमांक सीजी 07बी ए 6178 को लेकर काम पर गुलाटी नर्सिंग होम आया हुआ था। अपने वाहन को उसने नर्सिंग होम के सामने खड़ी कर हैंडल लॉक कर दिया था। इसके बाद वह डॉ.मानसी गुलाटी के साथ उनकी कार से भिलाई चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे