दुर्ग
दुर्ग, 28 अगस्त। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित साई बाबा मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु कृष्ण के भजनों पर नाच गाकर अपनी श्रद्धा भक्ति प्रकट करते रहे। रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई गई। जन्मोत्सव उपरांत श्रीकृष्ण की महाआरती कर श्रद्धालुओं को माखन मिपंजरी व फल का महाप्रसादी वितरण किया गया। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए साई बाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यह सिलसिला देर रात जन्म उत्सव तक जारी रहा।
इस अवसर पर साई मंदिर समिति के सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल, शिवाकांत तिवारी, सुजीत गुप्ता, अजय सुरपाम, संतोष खिरोडक़र, नारायणदत्त तिवारी, श्रीधर भजने, मुरलीधर राऊत, अरविंद लोखंडे, प्रशांत राऊत, पंडित कैलाशचंद्र तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।