दुर्ग

केपीएस में प्रज्ञोत्सव स्पर्धा में खिलेश्वर प्रथम
28-Aug-2024 2:11 PM
केपीएस में प्रज्ञोत्सव स्पर्धा में खिलेश्वर प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 28 अगस्त।
दुर्ग विधानसभा दुर्ग ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धनोरा दुर्ग के कक्षा दसवीं के छात्र खिलेश्वर चिन्टू साहू ने कृष्णा पब्लिक स्कूल भिलाई में आयोजित प्रज्ञोत्सव कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल  सविता त्रिपाठी के हाथों पुरस्कृत किया गया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूरे स्कूल स्टॉफ मौजूद रहे। इस तरह होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया गया। 


अन्य पोस्ट