दुर्ग

प्रिज्म में उड़ान 2024 प्लेसमेंट कैंप का आगाज
28-Aug-2024 2:09 PM
प्रिज्म में उड़ान 2024 प्लेसमेंट कैंप का आगाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 28 अगस्त।
प्रिज्म संस्थान महकाखुर्द पाटन में पांच दिवसीय मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस मंगलवार को उद्घाटन समारोह रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में हेमचंद यादव विवि के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं  वन्दना के साथ किया गया। सभागार में उपस्थित 16 शासकीय महाविद्यालय के प्रतिनिधि एवं विभिन्न कंपनियों के अधिकारी के साथ-साथ बड़ी भारी संख्या में साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी मौजूद थे। प्रिज्म संस्थान के प्लेसमेंट डायरेक्टर  असीम साहू  ने विस्तार से पांच दिवसीय मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति दी।

असीम साहू ने बताया कि इस प्लेसमेंट का मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए क्रमबद्ध तरीके से समझाते हुए साथ ही अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बताया  कि यह तो एक शुष्ठआत है। अगर आपका चयन किसी कारणवश नहीं हो पता है तो चिंता नहीं चिंतन करने की आवश्यकता है। 

महाविद्यालय के प्रबंधक पेश कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अभ्यर्थियों को यह समझाया कि यही समय है अपने भविष्य को बढ़ाने का एवं उन्होंने जीवन की वास्तविकता एवं अपेक्षा को बिंदुवार अभ्यर्थियों को बड़ी ही सरलता से बताया, और कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है हम अपने जीवन में बहुत सारी अपेक्षाएं रखते हैं, परंतु वास्तविकता यह है कि शुरुआती करियर बनाते समय इसकी सही चुनाव की जरूरत होती है। उदाहरण स्वरूप उन्होंने अपने जीवन करियर के अनुभवों को साझा किया। 

उड़ान कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि  पेरेमिता मोहंती मैडम ने बड़ी ही शालीनता से कॉर्पोरेट शब्द के बारे में बताया कि करियर की शुरूआत करते समय बड़ी कठिनाइयां आती हैं। साथ ही छोटे से छोटे कार्य को खुद ही करना होता है। उन्होंने अपने 29 वर्षों के अनुभवों को साझा किया तथा लडक़ी अभ्यर्थियों को बहुत शाबाशी देते हुए कहा कि लड़कियां किसी से काम नहीं है। उनके कार्य क्षमता पुरुषों से अधिक होती है एवं उन्हें हर चुनौतियों का सामना करना चाहिए। 

रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप सर ने अपने उद्बोधन की शुरुआत प्रिज्म संस्थान के समस्त प्रबंधन एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करना एक बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है। 

उन्होंने समस्त अभ्यर्थियों को तहे दिल शुभकामनाएं दी एवं उनके कर कमल से विभिन्न शासकीय महाविद्यालय से आए हुए प्राध्यापकों का सम्मान भी किया गया।  
प्रथम दिवस साक्षात्कार हेतु लगभग 417 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था उसमें से 300 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार हेतु विभिन्न कंपनियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ओपन केंपस ड्राइव होने के कारण ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी जिसमें लगभग 25 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। 

प्रथम दिवस के ओपन कैंपस में अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेने हेतु दुर्ग भिलाई की नामी 07 कंपनियां शामिल हुई जिसमें एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम फाइनेंस, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, चोलामंडलम, अन्नपूर्णा फाइनेंस, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस ने इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों का सिलेक्शन भी किया। ओपन प्लेसमेंट कैंप का पूरा श्रेय प्रिज्म के मैनेजमेंट एवं टीम उड़ान 24 को दिया जाता है। अभ्यर्थियों के फीडबैक के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि इस प्रकार के ओपन प्लेसमेंट कैंप में वह भविष्य में भी आना चाहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका मरीना एलिजर द्वारा किया गया एवं विभिन्न हेल्प डेस्क के माध्यम से ओपन प्लेसमेंट ड्राइव का सुचारू रूप से संचालन किया गया। 
 


अन्य पोस्ट