दुर्ग
विवेक शाह बने स्ट्रांग मेन ऑफ द ईयर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 28 अगस्त। विगत दिनों स्वामी विवेकानंद भवन दुर्ग में राज्य बेंचप्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जय हनुमान व्यायाम शाला के खिलाडिय़ों ने अपना वर्चस्व कायम रखा प्रतियोगिता में मनोज कुमार सोनकर (मोंचू ) 66 किलो वर्ग कैटेगरी में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, वहीं विवेक शाह ने 74 किलो वर्ग कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा नितिन साहू ने 93 किलो वर्ग कैटेगरी में स्वर्ग पदक पर कब्जा किया। साथ ही प्रवीण सतनाकर मास्टर कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विवेक शाह ने अपने वर्ग कैटेगरी में स्ट्रांग मैन ऑफ द ईयर का भी खिताब जीता।
जय हनुमान जिम के पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग के कोच पूर्व मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रदीप झा ने इस सफलता के पीछे खिलाडिय़ों की अथक मेहनत लगन और प्रयास बताया और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में और भी अच्छा करने की बात कही।
वहीं खिलाडिय़ों ने इस जीत का पूरा श्रेय अपने कोच प्रदीप झा को दिया और बताया कि हमारे कोच विगत 4 वर्ष से बिना किसी स्वार्थ के सुबह और शाम आकर खिलाड़ी तैयार करते हैं, और ट्रेनिंग देते हैं और आवश्यकता पडऩे पर खिलाडिय़ों की आर्थिक मदद भी करवाते हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों का चयन 14 से 18 अक्टूबर माह में गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता में किया गया है।