दुर्ग
हरियाणा का था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 अगस्त। भिलाई में एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटना कल रात लगभग 9 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी भिलाई रिसाली के ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल मनोज ने मोर्चे पर ही खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
मृत जवान हरियाणा का रहने वाला था। वह एसएसबी की 28वीं बटालियन में पदस्थ था। मंगलवार रात 8 से 11 बजे तक उसकी मोर्चे पर ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को कनपटी पर गोली मार ली।
ज्ञात हो कि पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दंतेवाड़ा में में पदस्थ सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उत्तराखंड का मृत जवान दंतेवाड़ा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ था।