दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अगस्त। केंद्रीय जेल में नेत्र परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित हुआ। केंद्रीय जेल में नेत्र रोग से चिन्हित पुरुष बंदियों का नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा सलाह शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें नेत्र रोग से 25 बंदी दृष्टि बाधित पाए गए, जिन्हें आंखों की सफाई और आई ड्राप के उपयोग की सलाह दी गई जबकि 4 बंदी मोतियाबिंद के लक्षण के नेत्र रोगी मिले।
32 पुरुष को दृष्टि समस्या से चिन्हित होने पर चश्मा लगाने का मार्गदर्शन मिला। कुल 61 नेत्र रोग के पुरुष बंदियों का परीक्षण हुआ। नेत्र चिकित्सा शिविर में जिनका सहयोग रहा उनमें नेत्र चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण सिंह और उनके सहयोगी गुलशन कुमार देशमुख, प्रदीप साहू, सुशील कुमार पटेल, सूरज साहू, विनय सिंह, आशीष कुमार, अतुल चंद्राकर, जेल प्रशासन से मनीष संभाकर, जेल अधीक्षक एसएल ठाकुर, सहायक अधीक्षक अशोक साव, सहायक जेल अधीक्षक रमेश बरसे, डीआर कोसरे, फार्मेसिस्ट गोपाल कश्यप प्रहरी का सकारात्मक सहयोग रहा। विशेष भूमिका में केंद्रीय जेल संदर्शक नीलू सिंह रही। हरिश्चंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, केआर मुदलियार, वेदनारायण यदु, भागवत ताम्रकार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि नेत्र परीक्षण शिविर के चिन्हित 4 पुरुष बंदियों को जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन की सलाह दी गई है।