दुर्ग
भारती आयुर्वेद और भारती नर्सिंग महाविद्यालय के छात्राओं ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
27-Aug-2024 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अगस्त। भारती आयुर्वेद महाविद्यालय और भारती नर्सिंग महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने कोलकाता के आर.जी. कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के विरोध में आंदोलन किया। घटना की निंदा करते हुए अपराधियों के खिलाफ तत्काल कठोरतम सजा दिया जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया।
उक्त प्रदर्शन में भारती आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मानस रंजन होता तथा भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. सन्नी लिल्ली सहित दोनों महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, स्टॉफ एवं विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदर्शन के अंत में सभी ने कोलकाता की दिवगंत डॉक्टर बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे