दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अगस्त। मां की ममता छोटी पड़ गई, बड़ा हो गया रुपैया। एक मार्मिक लघु नाटिका श्रवण संघ परिवार के बच्चों ने जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में प्रस्तुत की। आज मां की ममता का मोल बच्चे नहीं समझते। मां-बाप के धन दौलत पर बच्चे निगाहें गढाए रखते हैं। सिर्फ धन के लालच में मां-बाप की बेमन से देखरेख कर रहे हैं। आज के वर्तमान परिवेश में हर घर में घट रही घटनाओं का वर्णन किया गया। आध्यात्मिक योगिनी राजगुरु माता उमराव कंवर महाराज साहिल मुनि महाराज का जन्म दिवस गुणानुवाद सभा के रुप में जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में मनाई गई। साध्वी सुमंगल प्रभा, साध्वी सुवृद्धि, साध्वी प्रांजलने अपने भाव व्यक्त किए।
26 जुलाई से प्रारंभ हुए मांस खमण वंदना में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा बुजुर्ग महिलाओं सहित सभी ने 31 बार विधि युक्त वंदना प्रस्तुत की।
26 जुलाई को एक वंदना से प्रारंभ हुई साधना 31वंदना में आज समापन हुआ।