दुर्ग

पुरानी रंजिश को लेकर धारदार वस्तु से वार
26-Aug-2024 3:45 PM
पुरानी रंजिश को लेकर धारदार वस्तु से वार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 अगस्त। ग्लास वर्क का कार्य करने वाले प्रार्थी से पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। प्रार्थी युगल किशोर कोसरे की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि रुआबांधा बस्ती भिलाई निवासी प्रार्थी युगल किशोर कोसरे 21 अगस्त की रात लगभग 8.30 बजे अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला आरोपी अमन उसके पास आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी अमन ने मारपीट करते हुए अपने पास रखे किसी नुकीली वस्तु से पेट पर वार कर दिया, इससे प्रार्थी को चोटे आई।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट