दुर्ग
दुर्ग, 26 अगस्त। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त रूप से दुर्ग शहर ग्रामीण एवं भिलाई द्वारा दुर्ग के गांधी प्रतिमा के पास आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सम्मिलित होने के लिए अपने निवास स्थान भिलाई तीन से निकले। जैसे ही उनका काफिला भिलाई तीन उनके निवास से निकली 30-40 की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। बिना किसी पूर्व सूचना के एक पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर नारेबाजी और हुड़दंग किया। यह घटना पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक की सुरक्षा में सेंधमारी कर बजरंग दल के हुड़दंगियों के हौसला बुलंद है।
इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग भिलाई एवं ग्रामीण के अध्यक्ष संयुक्त रूप से दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है एवं 48 घंटे के अंदर कारवाई न होने पर भिलाई तीन थाना के घेराव की बात कही।
ज्ञापन सौंपने वालों में गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, धीरज बाकलीवाल, नीरज पाल, आरएन वर्मा, राजेन्द्र साहू, अल्ताफ अहमद, फत्ते भाटिया, रत्ना नारमदेव, संदीप वोरा, अनूप वर्मा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, अनूप वर्मा, निकिता मिलिंद, अयूब खान, आयुष शर्मा, सोनू साहू, गौरव उमरे, मनदीप भाटिया, आनन्द कपूर ताम्रकार उपस्थित थे।