दुर्ग

पंथी पुरोधा देवदास बंजारे लोककला महोत्सव व सम्मान समारोह कल
24-Aug-2024 4:19 PM
पंथी पुरोधा देवदास बंजारे लोककला महोत्सव व सम्मान समारोह कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 24 अगस्त।
पंथी को जनमानस तक पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान देकर प्रसिद्धि पाने वाले महान पंथी कलाकार स्व देवदास बंजारे के स्मृति में पुरखा के सुरता जनकल्याण समिति भिलाई द्वारा देवदास बंजारे,लोककला महोत्सव, वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को कालिका मंच उतई में किया जा रहा है, जिसमें कार्यक्रम के संयोजक पद्मश्री राधेश्याम बारले है। 

लोककला महोत्सव में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के कलाओं को संजोने के साथ पंडवानी, पंथी, ढोलामारू, भरथरी, हास्य प्रहसंग, करमा ददरिया, लोकमंच अंतश जैसे लोककला इस समारोह में समा बांधेंगे। 

विभिन्न विधाओं में पारंगत, सेवा भावी लोगों का पुरोधाओं के नाम पर सम्मान
इस कार्यक्रम में विभिन्न कलाओं में पारंगत लोगो का सम्मान समारोह रखा गया है जिसमे विभिन्न सम्मान को दिया जाएगा जैसे कला साधक सम्मान, वरिष्ठ नागरिक सम्मान, ग्राम गौरव सम्मान, सतनाम संस्कृति सम्मान, सामाजिक पुरोधा सम्मान, अनेक लोगों को दिया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल होंगे वहीं अध्यक्षता में राजमहन्त डोमन लाल कोरसेवाड़ा विधायक अहिवारा होंगे। विशिष्ट अतिथि में विधायक ललित चंद्राकर, ओजस्वी मंडावी, मंत्री भाजपा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, शैलेंद्र शैली, गीता बंजारे, गौकरण दास बघेल, दिनेश जांगड़े, दिलीप बंजारे रहेंगे। 

पुरखा के सुरता जनकल्याण समिति भिलाई के बैनर तले इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजक पद्मराधेश्याम बारले होंगे। वहीं अध्यक्ष राजूलाल नेताम, अश्वान डहरिया, सहदेव बंजारे, भोजराज बारले, बिरेंद्र कुमार टंडन, चंदू देवांगा, भूषण वर्मा, कांति साहू, मोरध्वज वर्मा, सोहन रिगरी, दुर्गेश साहू, विक्की चंद्राकर सदस्य हैं। यह जानकारी मीडिया संयोजक पवन बंजारे ने दी ।
 


अन्य पोस्ट