दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 अगस्त। भाजपा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता जिला कार्यशाला में भाग लेने के लिए कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के दुर्ग आगमन हुआ। इस दौरान उनके साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललीत चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा एवं अन्य पदाधिकािरयों की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला में गौ माताओं का समूचे छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य मार्ग पर बैठे रहना तथा दुर्घटनाओं को आमंत्रित करने का अंदेशा सदा बना रहता है जिसके संबंध में ग्वाला पाहट योजना चलाए जाने का आग्रह करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान अध्यक्ष विनायक ताम्रकार के अलावा उनके साथ किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला मीडिया मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, भाजपा गंजपारा मंडल अध्यक्ष मदन वदाई, भाजपा सिकोलाभाठा पटरी पार मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपनेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा मंडल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, जितेंद्र यादव जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष, लिमन साहू अहिवारा मंडल अध्यक्ष, विजय ताम्रकार चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष, कृष्णा पटेल बोरी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकािरयों की उपस्थिति रही।