दुर्ग

चाकू लहरा कर डराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
23-Aug-2024 2:09 PM
चाकू लहरा कर डराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 23 अगस्त। जिला न्यायालय परिसर के बाहर इमली के पेड़ के पास चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
तीनों ही आरोपियों के पास से धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि जिला न्यायालय परिसर दुर्ग के बाहर कुछ व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। 
मौके पर पुलिस ने आरोपी विकास कुमार वर्मा (23), विनायक उर्फ गणेश मौर्य (26) व अंशदीप सिंह ढालीवाल (21) को गिरफ्तार किया है।
 


अन्य पोस्ट