दुर्ग

मोबाइल वापस मांगने पर आरोपियों ने की 3 को पीटा
22-Aug-2024 2:40 PM
मोबाइल वापस मांगने पर आरोपियों ने की 3 को पीटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 अगस्त। कोतवाली थाना क्षेत्र में राजीव नगर स्थित गुप्ता किराना दुकान के पास बीती रात दो आरोपियों ने मोबाइल वापस मांगने पर प्रार्थिया एवं अन्य लोगों पर धारदार वस्तु से वार किया, इससे सभी को चोटे आई। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296 3 (5), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता जागृति साहू केजू राइस मिल कुआं चौक दुर्ग में रहती है। वह सिलाई का काम करती है। 20 अगस्त की शाम को उसका भाई वेदु साहू घर के मोबाइल को लेकर पास की दुकान में गया हुआ था।

 उसी समय मोहल्ले के आरोपी उमेश साहू और उसका भाई रग्गा साहू उसके भाई वेदु साहू से फोन करना है कहकर मोबाइल लिए और उसके बाद अपने पास रख लिए। इसके बाद जागृति साहू उसका भाई होम राज साहू एवं चाचा उमाशंकर साहू मोबाइल मांगने आरोपी के घर के पास गए तो दोनों ही आरोपियों ने मोबाइल नहीं देंगे कहकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने जागृति साहू पर धारदार वस्तु से वार कर दिया, इससे पीडि़ता को चोटे आई।

वहीं बीच बचाव कर रहे उसके भाई होम राज साहू, चाचा उमाशंकर साहू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे दोनों को चोटें आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट