दुर्ग

सडक़ पर बैठे मवेशियों को पकडऩे का अभियान जारी
21-Aug-2024 2:17 PM
सडक़ पर बैठे मवेशियों को  पकडऩे का अभियान जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 अगस्त।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच प्रतिदिन आवारा मवेशी झुण्ड में बैठ जाते है। जिन्हें पकडऩे के लिए निगम का रोका छेका अभियान की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। प्राय: यह देखा जा रहा है, कि मवेशी मालिकों द्वारा सुबह अपने जानवरों को खुले में छोड़ देते है। सडक़ों के बीच जानवरों के बैठ जाने से वाहन चालक मवेशी से टकराने का डर बना रहता है एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने रोका छेका टीम को निर्देशित किये है कि जानवरों को पकडऩे की कार्रवाई निरतंर जारी रखें। जिससे मवेशी सडक़ों पर बैठे रहने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। निगम की टीम द्वारा प्रतिदिन मवेशियों को पकडक़र कोसा नाला शहरी गौठान में रखा जा रहा है। जहां मवेशियों के लिए हरा चारा, पानी एवं चिकित्सा ही पुरी व्यवस्था की गई है। मवेशियों के गले में रेडियम पटटी भी लगाया जा रहा है। रात्रि में वाहन चालक आते जाते रहते है, मवेशियों के सडक़ों पर बैठे रहने से दुर्घटना के शिकार हो जाते है। मवेशियों के गले में रेडियम पटटी होने से वाहन चालक को दूर से रेडियम की पट्टी दिख जाये और वाहन चालक सतर्क हो जाये की आगे मवेशी रोड पर है। 

अभियान के दौरान नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोडफ़ोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरों को पकडऩे का कार्य निरंतर कर रहे है।


अन्य पोस्ट