दुर्ग

पुरानी रंजिश: युवक की हत्या, 1 गंभीर, 2 गिरफ्तार
20-Aug-2024 3:03 PM
पुरानी रंजिश: युवक की हत्या, 1 गंभीर, 2 गिरफ्तार

परिजनों ने थाने में  किया हंगामा

दुर्ग,20 अगस्त। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रविवार की रात पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य की तलाश कर रही है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि वार्ड सात शिक्षक नगर में  सत्तू देवार, अभिषेक ढीमर, रानू साहू व अन्य तीन युवकों ने रविवार की रात आकाश व विशाल पर चाकू से हमला किया। जिसमें आकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं विशाल को भिलाई के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतक आकाश शर्मा निगरानी बदमाश था। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि आकाश व विशाल की शिक्षक नगर के ही रानू साहू, नरेश साहू व सत्तू देवार, अभिषेक ढ़ीमर से पुरानी रंजिश थी। 

दरअसल परिजनों का कहना है कि राकेश तिवारी ने पुलिस के सामने यह बात कही थी कि वह आकाश व विशाल की हत्या कर देगा। परिजनों का आरोप  है कि इन सारी बातों की जानकारी पुलिस को दी गई थी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद आकाश की जान बच जाती। पुलिस ने मामले में सत्तू देवार व अभिषेक ढ़ीमर को गिरफ्तार कर लिया है ।


अन्य पोस्ट