दुर्ग

2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन
19-Aug-2024 3:08 PM
2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 अगस्त।
भिलाई शाखा, आईसीएआई द्वारा 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आईसीएआई और उसके परे अलग-अलग विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि इस सम्मेलन का उद्घाटन आईआईटी भिलाई के निदेशक, प्रोफेसर राजीव प्रकाश द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में आईसीएआई के अध्यक्ष सीए रंजीत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने विजन दृष्टि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि इंस्टीट्यूट ने सीए सदस्यों और छात्रों के लिए सीए जीपीटी नामक एक नया टूल विकसित किया है, जो चैट जीपीटी की तरह काम करता है और एआई के उपयोग को सीए प्रोफेशन में अत्यंत लाभदायक बताया। कार्यक्रम निदेशक सीए अभय छाजेड़ ने सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया और यह भी कहा कि आईसीएआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपने सदस्यों के लिए नए प्रयास कर रही है, जिससे उनके कौशल में सुधार हो सके और वे समय के साथ कदमताल कर चले।

इस अवसर पर आईआईटी भिलाई और आईसीएआई के बीच एक समझौता ज्ञापन का प्रस्ताव भी रखा गया, जो भविष्य में दोनों संस्थानों के बीच सहयोग और संबंधो को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगा। भिलाई शाखा के अध्यक्ष, सीए राहुल बत्रा ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि बदलते समय के साथ सीए समुदाय को भी नई तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा, समय के साथ हमें अपने पेशेवर जीवन में भी उन्नत तकनीकों को शामिल करना होगा। यह सम्मेलन न केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को समझाने का एक सशक्त मंच बना, बल्कि सीए पेशेवरों के लिए आने वाले समय में एक नई उन्नत दिशा का निर्धारण करेगा।

इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 8 प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए । वक्ताओं की सूची में शामिल थे— पीयूष अग्रवाल- अनीता सुब्रमणियन- सीए मनु अग्रवाल- सीए विजय श्रीनिवास- सीए प्रांजल जैन- सीए हिमांशु सिंह- सीए चिनय सोलंकी- सीए कपिल। सम्मेलन में सत्र अध्यक्ष के रूप में निम्नलिखित सीए ने योगदान दिया। 
सीए एस.सी. लेखवानी- सीए किशोर बरडिय़ा- सीए पायल जैन- सीए दिनेश अग्रवाल- सीए अभिषेक महावीरसीए रोमिल जैन। 

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की प्रबंधन टीम में प्रमुख रूप से शामिल थे- सीए प्रियांश लेखवानी- सीए तलविंदर सैनी- सीए प्रभजीत सिंह- सीए रजत अग्रवाल - सीए अखिलेश- दीक्षा, डॉली, खुशी, मंजू, क्षितिज, अनिमेष, पुण्य कार्यक्रम का संचालन निम्नलिखित सीए सदस्यों ने कुशलता से किया। सीए विधि अग्रवाल - सीए गीता सचदेव- सीए सुमिधि अग्रवाल- सीए हिमानी सोनी सीए कपिल आभार। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईसीएआई भिलाई शाखा के सचिव, सीए अंकेश सिन्हा द्वारा दिया गया।
 


अन्य पोस्ट